घर में घुसकर महिला को मारने पीटने अभद्रता करने पर पुलिस ने किया मुकदमा।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

गोपीगंज। नगर के पुलिस चौकी के बगल जमा मस्जिद गली निवासी नूरजहां बेगम ने पड़ोस के ही एक मन बढ़ शराबी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है बताया जाता है कि मन बढ़ युवक आए दिन शराब के नशे में महिला को गाली गलौज देता रहा और मारपीट करने लगता था इसी क्रम में दिन रविवार को महिला के घर में घुसकर गली गलौज और मारपीट किया जिससे मोहल्ले वालों का भी जीना दुश्वार हो गया है। मामले को लेकर अभिनव वर्मा ने आरोपित इसरार अली पुत्र इकबाल नामक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है।

Leave a comment