हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं। अधिशासी अधिकारी

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद की ओर से मतदाता दिवस मनाया गया। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि जागरूक मतदाता अपने मत का प्रयोग करके मजबूत लोकतंत्र का गठन करता है। मतदान करना हमारा सभी का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि युवाओं और भावी मतदाताओं का सशक्तिकरण अहम है। इसमें कोई मतदाता अपने मत के प्रयोग से अछूता नहीं रहना चाहिए। हमें मतदान करके अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाना चाहिए। हमें मतदान करते समय जाति, धर्म, लोभ, भाषा वर्ग से प्रभावित हुए बगैर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर अमिता सिंह ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई-हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से मंगला पांडे, विष्णु प्रसाद पांडेय, अचल श्रीवास्तव विनोद कुमार सिंह, अजय कुमार, हंश लाल, लालमणि , शीला देवी, रीना देवी, तारा देवी, विवेक कुमार, आशीष यादव, शिवेंद्र द्विवेदी सहित काफी संख्या में नागरिक व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a comment