रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। देश के गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के कई स्कूलों, सरकारी दफ्तरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली आदि। कोरोना काल के बाद देश में दुबारा बढ़ रहे मामलो को लेकर सरकारी गाइड लाइनों क पालन करतें हुए , राष्ट्रपर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक आयोजनों के बीच पूरे दिन उल्लास का माहौल रहा। इसी तरह नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने ध्वजारोहण किया,अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह सहित काफी संख्या में कर्मचारी नागरिक मौजूद रहे।