अज्ञात बोलोरो के धक्के से अधेड़ महिला की मौत।मौके पर पहुंची पुलिस।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक ढाबा के पास सड़क क्रास कर रही जीरा देवी 55 पत्नी गुलाब बिंद ग्राम पूरे दीवान थाना गोपीगंज की अज्ञात बोलोरो के धक्का मार देने से गंभीर रूप से घायल हुई।जिसे तत्काल नागरिकों सहित पीछे से साईकिल से आ रहा पति एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज को ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया ।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पूरे दीवान पुर निवासी जीरा देवी अपने पति के साथ होलपुर ग्राम को जा रही थी पति ने उसे ऑटो पर बैठा कर स्वयं साइकिल से जा रहा था। जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के कोलापुर स्थित एक ढाबे के पास महिला उतरकर सड़क को क्रास कर होलपुर जाने को मुड़ी इतने में तीव्र गति से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया, और वह बुरी तरह गंभीर हो हालत में सड़क पर तड़पने लगी पीछे से पहुंचे पति और स्थानीय नागरिकों ने एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । नजदीकी होने के कारण ग्राम से काफी संख्या में परिजन व ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंच गए और एक मातम का माहौल बन गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया अज्ञात बोलेरो के खिलाफ मुकदमा कायम कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

Leave a comment