रिपोर्ट अनीस अख्तर /सह संपादक

गोपीगंज । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष पांडे के द्वारा तिहत्रवें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर,राष्ट्रीय गान के बाद, कोरोना संक्रमण के समय में अपने जीवन की परवाह किए बगैर स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरी तन्मयता से मरीजों की सेवा की घर घर गांव गांव जाकर । अस्पताल प्रशासन की ओर से ऐसे सभी कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज अस्पताल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष पांडे ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार नियंत्रण को लेकर कोरोना वारियर्स के रूप में गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सराहा गया आज भी बढ़ते हुए संक्रमण के बीच बहादुरी से कार्य कर रहे है। जिसके तहत दिन बुधवार सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर एस एस यादव, डॉक्टर स्वप्निल सिंह, डॉक्टर आशुतोष यादव, डाक्टर असलम अंसारी, डॉक्टर अनीस, डॉक्टर अनिल श्रृंगार, डॉक्टर विजय गौतम,डाक्टर जायसवाल, फार्मासिस्ट,ए एन एम,वार्ड बॉय, आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।