रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड पर दिन बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बिजली विभाग ज्ञानपुर में कार्यरत बड़े बाबू हुए उचक्का गिरी के शिकार मौके पर पहुची पुलिस कर रही है जांच।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की ज्ञानपुर विद्युत विभाग में छोटे लाल बिंद नामक बड़े बाबू के पद पर कार्यरत अपनी कार से ज्ञानपुर आफिस जा रहे थे की इसी बीच एक किशोर ने उनको बताया की आपकी कार से आग निकल रही है। जिसको उन्होंने आगे कुछ दूर जाकर सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर बोनट के पास जाकर देखने लगे इसी बीच वह लड़का कार के पिछले दरवाजे को खोलकर उसमें रखा बैग लेकर फरार हो गया। जब उन्होंने ने देखा तो बैग गायब था। जिसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी। तत्काल ही मौके पर पहुंच कर चौकी इंचार्ज संतोष राय अपने हमराही एजाज अहमद के साथ ज्ञानपुर रोड पर समस्त दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरे से उस उचक्के की पहचान की कोशिश में लग गए। उचक्के के शिकार से पूछा गया तो उसने बताया की चार हजार रुपए,सहित कुछ डॉक्यूमेंट थे।