सड़क पर पड़े मृत जानवर के ऊपर पलटी टवेरा ड्राइवर की मौत।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/ सह संपादक

आधा दर्जन घायल दो को रेफर किया गया।

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लालानगर टोल प्लाजा के नजदीक हाइवे पर रास्ते में मृत पड़े जानवर के ऊपर चढ़ जाने से कई पलटियां खाने के बाद सड़क के किनारे जा गिरी जिसमे ड्राइवर की मौत की सूचना वही एक मासूम सहित दो को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की देर रात्रि एक बजे के लगभग किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। टवेरा गाड़ी में लगभग आधा दर्जन लोग सवार थे। टोल प्लाजा के पास हाइवे पर एक मृत जानवर पड़ा था। संभावना व्यक्ति की जाती है। जिसे ड्राइवर देख नही पाया।और उसी के ऊपर चढ़ गया जिससे गाड़ी कई पलटियां खाने के बाद पलट गई। टवेरा के पलटते ही चीख पुकार मच गया। स्थानियो नागरिकों ने गाड़ी में फंसे लोगों को निकालकर हाइवे के एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गए, जहां पर ड्राइवर बृजभान सिंह यादव 32 पुत्र श्यामलाल यादव निवासी सोरांव जनपद प्रयागराज को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वही घायलो में विवेक कुमार सिंह 34, श्रद्धा सुमन सिंह 26, नीलिमा सिंह 50, अविनाश सिंह 34, वही गंभीर रूप से घायल एक मासूम प्रशांत सिंह 4 वर्ष मासूम सहित एक व्यक्ति को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a comment