रिपोर्ट- सुधीर सिंह/मिर्जापुर

मीरजापुर । विंध्याचल शुक्रवार को गंगा समग्र मिर्जापुर का बैठक संपन्न हुआ। बैठक गंगा समग्र के प्रांत संगठन मंत्री अंबरीश ने लिया जिसमें मां गंगा की निर्मलता व अविरलता पर चर्चा हुई।
गंगा घाटों की सफाई तथा सुंदरता को लेकर विस्तार रूप से विचार विमर्श किया गया। मां गंगा के जल की निर्मलता व पवित्रता के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए बकायदा चर्चा किया गया। प्रांत संगठन मंत्री अंबरीश ने जिले की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिला संरक्षक अनिल चौरसिया तथा जिला संयोजक रामलाल साहनी को बनाया गया साथ ही साथ मिर्जापुर विंध्याचल नगर के नगर संयोजक के नाते आशीष जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री अम्बरीश, अनिल चौरसिया, रामलाल साहनी, आशीष, अनिल, बिंदु , संतोष, हेमंत, रामानंद तिवारी, आनंद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।