महिला शिक्षक संघ ने गर्भवती महिला ,नव प्रसूता ,छोटे बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिला की ड्यूटी ना लगाने की मांग चुनाव आयोग से की

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मिर्जापुर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को मांग पत्र देकर चुनाव में गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों की माताओं की चुनावी ड्यूटी हटवाने की मांग उठाई है।

सौंपे ज्ञापन में संघ की महामंत्री शिवानी सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की चुनाव ड्यूटी करने से उसे एवं गर्भस्थ शिशु को अक्सर परेशानी होती हैं। वह मानसिक रूप से परेशान होने के कारण चुनावी ड्यूटी सही तरीके से नहीं कर पाती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं के बच्चे 3 साल से कम हैं उन्हें भी ड्यूटी मुक्त किया जाए क्योंकि कई महिलाओं को अपने गोद के बच्चे को लेकर आना पड़ता है। इसलिए ऐसे माताओं को ड्यूटी से दूर रखा जाए। उन्होंने कहा कि एकल अभिभावक कार्मिक एवं असाध्य बीमारी से ग्रसित हैं एवं गम्भीर शारीरिक अक्षमता के कारण चुनाव ड्यूटी को प्रभावी रूप से करने में असमर्थ हों, ऐसे कार्मिक की ड्यूटी चुनाव में न लगाई जाए।
वही अपने अंतिम शब्दों में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव के समय 8 माह की कोरोना ग्रसित गर्भवती कल्याणी अग्रहरी की मौत से महिला शिक्षक संघ ने महिला शिक्षकों के परिवार की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है कि जिससे कोरोना काल में चुनावी ड्यूटी में कई शिक्षक व कई सरकारी कर्मचारियों की मौत ने उन्हें हिला दिया जिससे महिला शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का गठन किया और जिसमें जिसमें महिला शिक्षक संघ में महिला कर्मचारियों को उनकी स्वास्थ्य से वह मात्र सुख व नव प्रसूता वह छोटी बच्चों को स्तन कराने वाली समस्याओं को लेकर किसी प्रकार की मानसिक अनहोनी ना होने पाए इसे लेकर मिर्जापुर के जिला अधिकारी से पत्रक देकर समस्या का निराकरण हेतु मांग की।

Leave a comment