रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

गोपीगंज। मोदनवाल समाज के अध्यक्ष विनोद मोदनवाल के आवास स्टेशन रोड (चौरा माता मंदिर के पास) महाकवि जयशंकर प्रसाद गुप्त मोदनवाल जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
संचालन महामंत्री कमल मोदनवाल ने किया नगर कोषाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि महाकवि जी को जब भी पुरस्कार के रुप में जो भी राशि मिलती थी वह भी दाना कर देते थे, और किसी कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करना था किसी भी सभा का सभापति होना स्वीकार नहीं किया हमारे समाज के महा कवि जयशंकर प्रसाद मोदनवाल हमारे मार्गदर्शक है। हम मोदनवाल समाज के लोग हमेशा उनके मार्ग पर चलेंगे बैठक में मोदनवाल समाज के नगर अध्यक्ष विनोद मोदनवाल, उपाध्यक्ष दीपक मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, सुधीर मोदनवाल, राजा मोदनवाल, महामंत्री कमल मोदनवाल, ओमप्रकाश पप्पू मोदनवाल, दिलीप मोदनवाल चंदन मोदनवाल, लव कुश मोदनवाल आदि थे