एक साथ गूंजे वेद के मंत्र और कुरान की आयतें

रिपोर्ट- सुधीर सिंह/मिर्जापुर

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । नारघाट स्थित शहीद उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न सामाजिक एवम राजनीतिक दलों से जुड़े हुए व्यक्तियों के साथ मूर्धन्य गांधीवादियों एवं समाजवादी विचारकों की मौजूदगी में गांधी को श्रद्धांजलि स्वरूप सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जहां पर एक तरफ पंडित रामलाल त्रिपाठी ने वेदों के मंत्रों का मंत्रोच्चार कर प्रेम बंधुत्व और मानवता का संदेश दिया तो वहीं मौलाना हलीम ने कुरान की आयतें प्रस्तुत कर इंसानियत के रास्ते पर चलने की महत्ता को बताया । ग्रंथि सरदार श्याम सुंदर सिंह और पादरी सुरेश मसीहा ने क्रमशः सिख पंथ एवं ईसाई धर्म से जुड़ी प्रार्थनाओं को संपादित कर समाज में एकता प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

मीरजापुर की धरती पर ऐसा दुर्लभ और प्रेम पूर्ण आयोजन बहुत दिनों बाद देखने को मिला। इस कार्यक्रम के सूत्रधार और मुख्य आयोजक प्रखर समाजवादी चिंतक जेपी आंदोलन में अपनी प्रमुख भूमिका का निर्वाह करने वाले हम सभी के गार्जियन नागरिक संगठन के जिलाध्यक्ष आदरणीय अरुण कुमार मिश्रा रहे। जिन के संयोजन में #बहुतयादआतेहैंगांधी नामक विषय पर गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचारकों ने विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और वर्तमान सांप्रदायिक एवं नफरत भरे दौर में गांधी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और करुणा के मार्ग को आत्मसात करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंबल घाटी दस्यु समपर्ण अभियान के प्रेरक प्रसिद्ध वयोवृद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता रविंद्र रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य वरिष्ठ साहित्यकार ब्रज देव पांडे ने की तथा संचालन का अवसर मुझे प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ताओं में लायंस स्कूल के उपप्रधानाचार्य विनय अग्रवाल, जीडी बिनानी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ ध्रुव पांडे, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश दुबे, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परवेज खान, युवा पत्रकार मालविका शरद, लोहिया विचार मंच के सत्य प्रकाश यादव अशफाक, सत्यनारायण तिवारी जी आदि लोग शामिल रहें।तो वहीं मोहित मिर्जापुरी और इरफान कुरैशी जैसे युवा कवियों ने कौमी एकता से जुड़ी नज्में प्रस्तुत कर लोगों को एकता और अखंडता के प्रति सचेत रहने को प्रेरित किया।

विचार गोष्ठी के उपरांत जनता इंटर कॉलेज बरेवा के प्रधानाचार्य डॉक्टर संतोष सिंह की टीम द्वारा महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम की संगीतमय प्रस्तुति दी गयी और अंत में दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस कार्यक्रम में आने वाले सैकड़ों की संख्या में सभी अति सम्मानित, विशिष्ट प्रबुद्ध जागरूक नागरिकों एवं बुजुर्गों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं आप सबने विशाल संख्या में उपस्थित होकर इस बात को सिद्ध कर दिया है कि गांधी के विचार कभी नहीं मर सकते गांधी सदैव हमारे बीच में जिंदा है।

Leave a comment