रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

गोपीगंज। थाना अंतर्गत रैपुरी ग्राम में नाबार्ड द्वारा संचालित विलेज लेवल प्रोग्राम के अंतर्गत बड़ौदा यूपी बैंक के शाखा गोपपुर प्रबंधक अभय त्रिवेदी के नेतृत्व में ग्राम सभा की दर्जनों महिलाओं संग बैठक कर सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान किया गया, इस दौरान सह शाखा प्रबंधक स्नेहा सिंह द्वारा कहा गया कि गरीबी उन्मूलन के तहत स्वरोजगार जरूरी है, और इसके लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना ही होगा, सरकार बैंक के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु आर्थिक सहयोग समूह के माध्यम से प्रदान कर रहा है, जो महिलाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर नए भारत की पहचान बनेगी, इस मौके पर पांच समूहों को बैंक लिंकेन किया गया, जबकि कार्यक्रम में कई दर्जन महिलाओं सहित समूह सखी अनुराधा, सरिता देवी, राधा देवी, सुगना, शांति देवी शीला, माधुरी, विनीता, मधु शैल कुमारी उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल त्रिपाठी द्वारा किया गया।