रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

गोपीगंज। दिन सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महिला प्रकोष्ठ भदोही की टीम ने जिलाध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी से चुनाव 2022 में आ रही महिलाओं की समस्याओं के सम्बंध में वार्ता किया व सम्बंधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, विकलांग/गर्भवती/एकल अभिभावक/पति पत्नी में से पत्नी की ड्यूटी से मुक्ति की बात कही गई महिलाओं को पीठासीन अधिकारी व रात्रि में निवास की बाध्यता से मुक्त किया जाए
महिलाओं को उनके कार्यालय के निकटतम बूथ पर ड्यूटी दी जाए
एक व्हाट्सप्प नम्बर व एक काउंटर की व्यवस्था की जाए ताकि किसी भी प्रकार के सूचनाओं का सम्प्रेषण किया जा सके। उक्त समस्याओं के सापेक्ष निदानात्मक व सकारात्मक रुख बरतते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने महिलाओं के साथ पूरा पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा की
प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर यथासम्भव सुनवाई की जाएगी व जरूरतमंद की मदद की जाएगी।
ज्योति वर्मा व नीतू पाठक व अन्य ने महोदया का धन्यवाद ज्ञापित किया।