सवर्ण आर्मी ने डीएम के माध्यम से सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । सवर्ण आर्मी मिर्जापुर के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं भारत सरकार नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सैंपा गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सवर्ण आर्मी विंध्याचल मंडल के प्रभारी श्रीपति तिवारी उर्फ भानु तिवारी ने ज्ञापन में कहा हैं कि सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे के निर्देश के क्रम में फूलपुर प्रयागराज निवासिनी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या किए जाने के संदर्भ में विभिन्न मांगों के परिप्रेक्ष्य ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया और कहा गया है कि मृतका के दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की जांच उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति या सी०बी०आई० से कराई जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपए का मुआवजा एवं एक सरकारी नौकरी दिया जाए। एवं साथ ही साथ लापरवाह पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय से फांसी की सजा दिलाई जाए इसी सब मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने में उपस्थित श्रीपति तिवारी उर्फ भानु तिवारी कृष्ण कांत दुबे प्रदीप दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a comment