मंडल रेल प्रबंधक ने ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, स्टेशन रोड के दोनो तरफ वेरिकेटिंग का दिया निर्देश

रिपोर्ट- रविन्द्र यादव

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलखंड के ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडे ने निरीक्षण किया, जिसको लेकर रेल कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। शनिवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे महाप्रबंधक ने बारीकी से स्टेशन का निरीक्षण किया। और गोपीगंज रामपुर मार्ग के रेल लाइन पर दोनों किनारे बैरिकेडिंग किए जाने का कड़ा निर्देश दिया। इसके पूर्व वाराणसी से चलकर माधोसिंह स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद ज्ञानपुर रोड पर पहुंचे डीआरएम वाराणसी रेल महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे ने स्टेशन के प्लेटफार्म, ट्रैक, कार्यालय के दस्तावेजों का निरीक्षण करने के बाद बाहर निकलकर स्टेशन से रामपुर रोड फाटक तक पैदल चलकर वहा पर उपस्थित गैंगमैन से जानकारी ली कि आकस्मिक स्थिति में ट्रेन आ जाने पर क्या करोगे। साथ ही सड़क का निरीक्षण कर सड़क के दोनो तरफ बेरिकेटिंग के निर्देश दिया। और खराब सड़क की स्थिति को सुधरवाने का आश्वासन दिया। डीआरएम के आने की जानकारी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी को पहले से थी जिसके चलते परिसर और कार्यालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर साफ-सफाई कर दी गई थी। निरीक्षण के उपरांत वह प्रयागराज के लिए निकल पड़े।

Leave a comment