49 रनों की पारी खेल लकी बने मैन आफ द मैच
संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर हो रहे कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रविवार को श्याम प्रिंटिंग प्रेस रेनुकूट की टीम ने तबाही क्रिकेट क्लब को 95 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रेनुकूट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट खोकर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।रेनुकूट की तरफ से बैटिंग करते हुए लकी ने 49 जबकि किशन ने 43 रनों की शानदार पारी खेली वही आश्रम मोड़ की तरफ से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए सैंडी ने 3 ओवर में 42 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट लिया। जवाब में बैटिंग करने उतरी आश्रम मोड़ की टीम 14 ओवर में 107 रनों पर ही सिमट गयी।आश्रम मोड़ की तरफ से खेलते हुए दयाशंकर ने सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली।प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि रहे ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और अपने संबोधन में कहा कि मैं आशा करता हु की आप सभी ऐसे ही मेहनत करते रहे और क्षेत्र का नाम रौशन करे जित हार तो लगा रहता है।इसके बात मुख्य अतिथि श्री गोंड ने विजेता टीम के कप्तान को 10000 रूपये का इनामी राशि दिया।वही उप विजेता टीम के कप्तान को 7000 हजार रुपये का नगद इनामी राशि दिया।तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों को मैडल पहना कर समान्नित किया गया।इस मौके पर ग्राम प्रधान रंटोला दिनेश जैसवाल ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अपना दल एस प्रीति सिंह,दयाशंकर,अमित,अनिल कुमार,मान बहादुर यादव,केशरी नंदन,जेडी व भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।