संपूर्ण भारतवर्ष मे 6 करोड़ व उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 20 लाख वहीं सोनभद्र में लाखों निवेशक है इससे प्रभावित- सुखदेव प्रजापति
संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

पीएसीएल कंपनी संपूर्ण भारत वर्ष में सन 1983 से चल रही थी। जिसको केंद्र सरकार की एजेंसी सेबी द्वारा 22 अगस्त 2014 को प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होते हुए 2 फरवरी 2016 को माननीय कोर्ट द्वारा रिटायर्ड जज श्री मान आर.एम. लोढ़ा जी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर सेबी को आदेशित किया था कि पीएसीएल के प्रॉपर्टी को नीलाम कर निवेशकों को उनका धन लौटाया जाए। आदेश होने के 6 वर्ष से अधिक हो जाने के बावजूद अब तक सेबी भुगतान करने में असमर्थ रही है। वही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है जबकि पीएसीएल कंपनी की चल अचल संपत्ति देनदारी से 4 गुनी है साथ ही संपूर्ण भारतवर्ष मे 6 करोड़ व उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 20 लाख वहीं सोनभद्र में लाखों निवेशक इससे प्रभावित हैं। ऐसी स्थिति में भुगतान में हो रहे विलंब के कारण निवेशकों के द्वारा आए दिन एजेंटों को परेशान किया जाता है। मानसिक प्रताड़ना के चलते अनेकों एजेंटों ने आत्महत्या जैसे प्रयास कर लिए। इसी क्रम में 6 फरवरी दिन रविवार को पी.ए.सी.एल. पीड़ित निवेशक एवं निवेशकर्ताओ ने ए.आई.एस.ओ. संगठन के सोनभद्र अध्यक्ष सुखदेव प्रजापति व शैलेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व मंत्री व सपा विधानसभा दुद्धी प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ बभनी स्थित महावीर ढाबा पर अपनी समस्याओं से अवगत कराया व मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री व प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन पत्र सौंपा। ए.आई.एस.ओ. संगठन के सोनभद्र अध्यक्ष सुखदेव प्रजापति ने कहां कि लोढ़ा कमेटी एवं सेबी ने जो भुगतान की प्रक्रिया बताई है उससे निवेशकों को कठिनाई हो रही है क्योंकि पीएसीएल निवेशक ग्रामीण, मजदूर, किसान तथा निरक्षर है। निवेशकों का भुगतान सरल प्रक्रिया अपनाकर जिस प्रकार एलआईसी, बैंक बॉन्ड व अंतिम रसीद के माध्यम से करते हैं। उसी प्रकार ऑफिस खोल कर निवेशकों का भुगतान करना जनहित में उचित होगा। अन्यथा अधिकतर निवेशकों का भुगतान होना संभव नहीं होगा। जब तक सभी निवेशकों का धन सेबी व लोढ़ा कमेटी वापस नहीं करती तब तक किसी निवेशक करता को किसी प्रकार से प्रताड़ित ना किया जाए और उन्होंने पूर्व मंत्री व सपा विधानसभा दुद्धी प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ से कहा कि पीएसीएल निवेशकों की कठिनाई को ध्यान में रखते हुए राज्य में सपा की सरकार बनने के बाद पीएसीएल निवेशक व निवेशकर्ताओं की लड़ाई में राष्ट्रीय स्तर तक सहयोग करने की बात कहीं। वहीं दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ ने कहा कि यदि राज्य में हमारी सरकार बनी तो मैं इस मुद्दे को विधानसभा में उठाऊंगा और राष्ट्रीय स्तर तक निवेशकों का पैसा दिलवाने में पूरी तरह से मदद करूंगा। मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुखदेव प्रसाद, शैलेश गुप्ता, मिथलेश गुप्ता, बीरेंद्र गुप्ता कुंजबिहारी गुप्ता, कामता प्रसाद, गुप्ता, कांता प्रसाद प्रजापति, रामहित यादव, ब्रह्मदेव, बाबर ख़ान, धर्मजित, संतोष गुर्जर, रामकृत प्रजापति, देवी प्रसाद, चंद्रकांत, बलराम गुप्ता, मुकेश कुमार सोनी सहित अन्य पी.ए.सी.एल. पीड़ित लोग मौजूद रहे।