वार्ड नंबर दो के नागरिक पंद्रह वर्षों से आस लगाए बैठे कोई योजना का लाभ नहीं।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर/सह संपादक

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर दो पुरेभिखारी के नागरिक तीन पंचवर्षीय का कार्य काल समाप्त होने को आया पर पालिका के किसी योजना का लाभ पूरी तरह से नहीं उठा पाए, दिन मंगलवार को वार्ड नंबर दो के नागरिकों ने पालिका के विरुद्ध अपना आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन कर कहा की, नगर पालिका परिषद के वर्तमान अध्यक्ष जब चुनाव आता है तो वोट मांगते वक्त नाली, पानी, सड़क, बिजली आदि सुविधाओ का वादा करते है, और चुनाव जीतने के बाद सब भूल जाते है, हम नागरिक जब भी अपनी शिकायत लेकर जाते है, रेलवे की जमीन का हवाला देकर टरका देते है, नागरिकों ने आरोप लगाया की आजादी के तिहत्तर वर्ष गुजर जाने के बाद भी आज हम एक बंजारे की जिंदगी जीने को मजबूर है। नाली की व्यवस्था नही, सड़क की व्यवस्था नही, शौचालय की व्यवस्था नही, जो पेयजल की सप्लाई है वह भी गंदा और दूषित सप्लाई होता है। हमारे घरों का पानी सड़को पर जाता है, जिसके कारण हमे रेलवे विभाग के अधिकारियों की के कोप का भाजन बनना पड़ता है। मुन्ना बिंद ने बताया की पिछले दिनों रेलवे महा प्रबंधक का दौरा हुआ जिसमे उन्होंने सड़क के दोनो तरफ दिवाल खड़ी करने की बात कही जिसको लेकर हमारे सामने एक और विकट समस्या खड़ी हो गई है। जिसके घरों से निकलने का मात्र यही रास्ता था, अब वह किधर से निकलेंगे, जिसको लेकर नागरिकों के अंदर एक भय व्याप्त है। नागरिकों ने कहा की घरों के सामने गंदे पानी के जमाव से भयंकर बीमारी डेंगू, मलेरिया, टायफायड, हैजा आदि रोगों को जन्म देने वाले मच्छर का नर्सरी का रूप ले लिया है। संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण छोटे छोटे बच्चे, वृद्ध महिला पुरुष, युवा शक्ति तेजी से महामारियों का शिकार हो रहे है। समस्या पीड़ित वार्ड न0 2 के नागरिक उक्त समस्या की शिकायत कई बार नगर चेयर मैन, अधिशासी अधिकारी आदी को किये जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मुन्ना लाल बिंद,नंद लाल बिंद , पार्वती देवी, विद्या देवी ,बेला देवी, अनीता देवी, इंद्रावती देवी, श्याम कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment