रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद के खरहट्टी मोहाल में बीते कई दिनों से पेयजल पाइप लाइन से लीकेज की शिकायत पर पालिका प्रशासन ने सड़क को खोदकर लीकेज को ठीक कराया था बुधवार को दिन भर उक्त मोहल्ले में आवागमन पूर्ण रूप से देर शाम तक बंद रहा लिकेज बनने के बाद कर्मचारियों ने सड़क को मिट्टी से पाट दिया था जबकि गुरुवार की सुबह तेल घी से लदी ट्रक जब मोहल्ले में गयी तो मिट्टी धसने के कारण ट्रक का एक पहिया काफी धस गया, यह तो संयोग अच्छा रहा कि ट्रक चालक की सतर्कता से गाड़ी पलटने से बाल-बाल बच गई, और आसपास के दुकानदार भी किसी अनहोनी घटना से भयभीत हो गए लेकिन संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं घटी, सभासद आनंद मोदनवाल सहित नागरिकों ने मांग किया है कि अभिलंब सड़क की मरम्मत कराई जाय।