पार्टी विशेष के प्रचार वाहन को रोकने वाले अवांछित तत्वों के विरुद्ध की गई त्वरित प्रभावी कार्यवाही।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

भदोही। थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत एक पार्टी के प्रचार वाहन को दो असामाजिक व्यक्तियों द्वारा रोक कर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। प्रकरण में जाँचोपरान्त दोनों असामाजिक व्यक्तियों गिरधारी पुत्र श्रीनाथ व चन्दू पुत्र गिरधारी निवासीगण बसवापुर थाना सुरियावां जनपद भदोही को चार पहिया वाहन UP 66AJ 3999 सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है एवं वाहन को सीज किया गया।
जनपद वासियों से अपील है कि अपने मताधिकार का शांतिपूर्वक तरीके से प्रयोग करें, साथ ही अन्य के अधिकार का भी सम्मान करें व नियमानुसार प्रत्याशी के प्रचार (चाहे किसी भी दल का हो) के अधिकार का सम्मान करें। शरारती तत्वों को सख्त हिदायत है कि जनता के शांतिपूर्ण मताधिकार तथा प्रत्याशियों के नियमानुसार प्रचार-प्रसार में किसी भी प्रकार का व्यवधान न डालें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a comment