चेकिंग हेतु गठित टीमों द्वारा देशी/अंग्रेजी शराब के ठेकों को चेक कर विक्रेताओं को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश ।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

भदोही। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण के विरुद्ध जनपद में चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान। चेकिंग हेतु गठित टीमों द्वारा देशी/अंग्रेजी शराब के ठेकों को चेक कर विक्रेताओं को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
अवैध शराब निर्माण/बिक्री की चेकिंग के क्रम में ईट भट्टों की भी की गई सघन चेकिंग
आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक-22.02.2022 को डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण/बिक्री के विरुद्ध जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले देशी/अंग्रेजी शराब के ठेकों व गोदामों में पहुंचकर शराब के ठेकों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, शराब की बोतलें पर लगे बार कोड को स्कैन करके चेक किया गया तथा शराब के ठेका परिसर व कैंटीन की भी सघन चेकिंग की गई। दौरान चेकिंग मौके पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई। सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि निर्धारित मात्रा से अधिक शराब न बेची जाए किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
अवैध शराब निर्माण/बिक्री की चेकिंग के क्रम में गठित टीमों द्वारा जनपद के ईट भट्ठो की भी सघन चेकिंग की गई।

Leave a comment