पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक औराई के साथ पी.ए.सी. बल ने फ्लैग मार्च कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

भदोही । आगामी 7 मार्च को सम्पन्न होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन मे मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक औराई अजय कुमार के साथ भारी संख्या में पीएसी के जवानों ने रूट मार्च कर आम जनता को सुरक्षा और भरोसे का एहसास दिलाया। क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा महाराजगंज, इटवा आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया। आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया।

Leave a comment