रिपोर्ट- अनीस अख्तर

भदोही । जनपद मे वाहन चोरी के साथ अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व क्षेत्राधिकारी भदोही अजय कुमार के कुशल निर्देशन में बुधवार को कोतवाली भदोही टीम द्वारा शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण संजय मौर्या पुत्र हरि प्रसाद मौर्या निवासी कैथी थाना रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र व मो नसीम पुत्र स्व जलील निवासी निराला नगर वार्ड 22 रावर्टसगंज जनपद सोनभद्र को बोलेरो के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर धारा 411/414/420/467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ करने पर बताया कि हमलोग गाडियो को चोरी करके उसका इंजन नं व चेचिस नं रगड़कर मिटा देते हैं। इसके बाद किसी वाहन के रजिस्ट्रेशन का नं प्लेट लगाकर चलाते हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन के नंबर यूपी62एआर0996 को भी बरामद कर लिया है बताया कि यह वाहन 6 माह पूर्व सोनभद्र से चोरी किये थे। जिसे 23 फरवरी बुधवार को जौनपुर बेचने के लिए ले जा रहे थे।