रिपोर्ट- राजेश पाण्डेय

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बिना नंबर के कार व स्कूटी भी बरामद
भदोही । स्थानीय पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता। 47 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे। बरामद 47 किलो गांजे का बाजार मूल्य करीब 5 लाख रूपये बताई गई है। तस्करी में प्रयोग की जानी वाली बिना नंबर की कार व स्कूटी बरामद, अनुमान है कि विधान सभा चुनाव में गांजे का वितरण किया जाता।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच व थाना भदोही की टीम को मादक पदार्थो की तस्करी के सम्बंध में मुखबिर द्वारा सटीक सूचना मिली। इस पर टीम ने घेराबंदी करके रेलवे क्रासिंग, मोढ़ थाना क्षेत्र भदोही के पास से एक स्कूटी व वेन्यू कार पर रखा 47 किलो गांजा बाजार में कीमती 5 लाख रूपया बताई गई है बरामद करने में बड़ी सफलता पाई है इसके साथ ही मौके से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित सिंह ने पूछताछ में बताया कि हमलोगों का गांजा तस्करी का एक गैंग है। जिसमें शुभम सिंह तथा आशीष सिंह उर्फ गोलू सिंह निवासी जौनपुर साथ में मिलकर हम लोग बाजारों में गांजा तस्करी का काम करते है। उड़ीसा से सस्ते दामों पर लाकर भदोही जनपद के साथ सटे हुए पड़ोसी जनपद जौनपुर में महगें दामो पर बेचने का काम करते है। वर्तमान समय में विधानसभा चुनाव चल रहा है, जिससे हमारे सामान बेचने पर अच्छी कीमत मिल जाती। इस मंशा ने हमलोग मिलकर गांजा मगाये थे और उसे लेकर अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में ही दबोच लिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों को दबोचने वाली टीम को 10 हजार रूपये के इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में विनोद दूबे प्रभारी स्वाट, बृजेश कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस, सर्वेश राय, नरेन्द्र सिंह, तुफैल अहमद, नागेन्द्र यादव, अजय यादव, मन्नू सिंह, दीपक यादव, नीरज यादव, सुनील कन्नौजिया के साथ भदोही के कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह मय हमराही सहित रहे।