प्रयागराज में साइकिल में टंगे थैले के गिरने से हुआ विस्फोट एक की मौत, दूसरा गंभीर

Editor yash pathak 9140290705

प्रयागराज l उत्तर प्रदेश पुलिस आचार संहिता लगने के बाद से लगातार अलर्ट मोड़ मेंकाम कर रही है। साथ ही अवैध हथियार व विस्फोटक पकड़ रही है। रविवार को मतदान के दिन प्रयागराज के करेली में दिनदहाड़े एक संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ में ब्लास्ट हो गए। साइकिल सवार दो युवकों के गिरने से झोले में रखे हुए विस्फोटक से अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज में करेली थाना क्षेत्र में एक साइकिल से बाज़ार जा रहे दो चचेरे भाइ संजय और अर्जुन जिनके साइकिल की हैंडिल पर ह झोला टँगा था, वह अचानक गिर गया। गिरते ही संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ के चलते विस्फोट होने के कारण अर्जुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे चचेरे भाई संजय की हालत गंभीर बनी है। ऐसी सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर तत्काल सीओ सिटी (प्रथम) तथा पुलिस टीमों द्वारा मौक़े पर पहुँच कर मृतक अर्जुन कोल पुत्र बाबूलाल कोल निवासी ग्राम रामगढ़, थाना कोराँव के शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया तथा साइकिल सवार दूसरे लड़के संजय से पूछताछ की जा रही है।एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने बताया कि गहन पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही पूर्ण की जा रही है। अभी तक की पूछताछ के आधार पर इस घटना का संबंध किसी भी बूथ या मतदान केन्द्र से होना नहीं पाया गया है।

Leave a comment