रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

गोपीगंज बाजार के मिर्जापुर रोड सिनेमा हॉल के पास दो दुकानदार आपस में सामान बेचने के विवाद को लेकर मारपीट कर लिए लबे सड़क मारपीट की घटना को लेकर कुछ देर तक मिर्जापुर रोड के सब्जी मंडी में अफरा तफरी का माहौल हो गया बताया जाता है कि मारपीट में घायल किशोरी लाल जायसवाल बुरी तरीके से लहूलुहान होकर गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग पर लेट गया जिस से आधे घंटे तक सड़क पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई उसी समय मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस ने काफी मान मनोबल किया लेकिन जाम नही हटा जब पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर जाम को हटवाया और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए जहां किशोरी लाल जायसवाल 57 वर्ष तथा राकेश कुमार 44 वर्ष का प्राथमिक उपचार चिकित्सकों ने किया गया मामले को लेकर कोतवाल अभिनव वर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है और कार्रवाई की जा रही है ।