रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

गोपीगंज नगर के बड़े शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु भगवान शिव का दर्शन पूजन के लिए कतार बद्ध लगे हुए हैं इस दौरान शिव परिवार के सदस्य सहयोग के लिए तत्पर हैं वही महाशिवरात्रि पर्व पर भाजपा नेत्री सपना दुबे ने जनपद वासियों को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर के पौराणिक चीजों को बताया जबकि कोतवाल अभिनव वर्मा चौकी इंचार्ज संतोष राय दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में नजर आ रहे हैं पूरा मंदिर परिसर खचाखच भरा हुआ है और रंग बिरंगी दुकानें सजाई गई हैं देर रात शिव बारात का भी आयोजन किया गया है ।