रिपोर्ट- अनीस अख्तर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया रवाना

भदोही । जिले में 80 वर्ष के ऊपर के आयु के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलट मतदान कराया गया। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने विधानसभा निर्वाचन के क्रियान्वयन में 80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहली बार 80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांगजन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने हेतु 12घ फार्म भरने की वैकल्पिक सुविधा दी गयी। जनपद में 80+ के भदोही-143, ज्ञानपुर-172, औराई-256 कुल 571 मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता भदोही-179, ज्ञानपुर-197, औराई-264 कुल दिव्यांग सहित कुल 1211 मतदाताओं ने प्रारूप 12घ भरकर पोस्टल बैलेट से मतदान करने की वैकल्पिक सुविधा मॉगी थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दिव्यांग व बुर्जुग मतदाताओं का प्रारूप- 12घ उत्साह अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणा श्रोत है। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को रवानगी करते समय उत्साह एवं तत्परता के साथ कार्य करने पर बल दिया। उन्होने कहा कि मताधिकार सभी का परमकर्तव्य है। आप सभी मतकार्मिकों की सेवाएं लोकतंत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि बीएलओं द्वारा अधिसूचना निर्गत कर फार्म-12घ भराकर जमा किया गया था। जिसके क्रियान्वयन में बुधवार को पोलिंग पार्टिया रवाना की गयी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन बुर्जुग एवं दिव्यांग मतदाता फार्म-12घ नही भरें थे, वह अपना मत का प्रयोग अपने बूथ पर जाकर अवश्य करें। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं ने विकल्प के रूप में पोस्टल बैलेट से आज मतदान किये हैं, वे अब 7 मार्च को मतदान केन्द्र पर मत नही डाल पाएंगे।
पोस्टल बैलेट की रवानगी के समय उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती सहित तीनों विधानसभा के रिटर्निग आफिसर, सहायक रिटर्निग आफिसर व अन्य निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहें।