चुनाव में नगद, उपहार, शराब बांटने पर नजर रखेगा उड़नदस्ता।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

भदोही। भारत निर्वाचन आयोग के मानक संचालन प्रक्रिया के अन्तर्गत मतदान तिथि से 72 घण्टे पूर्व से निगरानी कार्य हेतु उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी टीम विषयक बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के क्रम में निगरानी कार्य के लिए तीनों विधानसभाओं में उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी टीम में विस्तार करते हुए एक टीम के लिए 8-8 घण्टे के तीन पालियों में तीन टीम में गठित करते हुए कुल 27 उड़नदस्ता टीम एवं 27 स्थैतिक निगरानी टीमें क्रियान्वित की गयी है। निगरानी टीमों के शक्तियों एवं कार्यो के क्रियान्वयन में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि टीमें नगदी या शराब या रिश्वत, प्रलोभन, उपहार के किसी भी मद-साड़ी, मोबाइल, टी- शर्ट, मुफ्त भोजन के वितरण असामाजिक तत्वों की आवाजाही हथियार तथा गोला बारूद पर शख्त तैनाती

मतदान से 72 घण्टे पूर्व निगरानी हेतु उड़नदस्ते एवं स्टैटिक टीम का विस्तार, हुई 54 टीमें क्रियाशील

निगरानी करते हुए जब्त किया जाएगा। 50 हजार से अधिक नगदी पाये जाने पर संतुष्टि पर कागजात न दिखाने पर पैसा जब्त किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी टीमों के अधिकारियों को सूचित किया कि किसी भी समस्या द्वद की स्थिति में तुरन्त रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर सम्बन्धित थानाध्यक्ष से सम्पर्क कर कार्यवाही करें तथा जिला कन्ट्रोल रूम में 05414-251870, 251871, 251872 एवं टोल फ्री नम्बर 1950 पर सूचित करें।

सभी टीमें सी-विजिल एप्प डाउनलोड करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम 25 बीएलओं लेखपाल एवं सम्भ्रांत नागरिको से सम्पर्क कर उन्हें भी एप्प डाउनलोड कराते हुए असामाजिक गतिविधियों के प्राप्ति सूचनार्थ हेतु उनसे टेलीफोनिक सम्पर्क बनाए रखें।

Leave a comment