गांव के गरीब बच्चों और महिलाओं संग बांटी होली की खुशियां

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

ज्ञानपुर क्षेत्र के सिंहपुर गांव में मिशन प्रभात के तहत गांव के गरीब बच्चों और महिलाओं के साथ होली की खुशियां बांटी गई मिशन के अध्यक्ष प्रभात पांडे द्वारा गरीब बच्चों को होली पर्व की सामग्री देकर गरीबों की खुशियों में चार चांद लगाया। साथ ही मिशन द्वारा गरीब बच्चों एंव महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। मिशन की ओर से गुरुवार को गरीब बच्चों संग होली का त्योहार मनाया गया। जरूरतमंद बच्चों के बीच रंग-ए-खुशियों की होली उत्सव का आयोजन हुआ। जहां गरीब बच्चों ने खुशियों की होली मनाई।इस अवसर पर मिशन के अध्यक्ष प्रभात पांडे ने बताया कि गांव के गरीब सभी बच्चों को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही बच्चों को गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे, मुखौटे, टोपियां व मिठाइयां बतौर उपहार दिए गए। उन्होंने बताया कि मिशन हमेशा बच्चों व महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता से काम करती है। उन्होंने मिशन के सदस्यों को भी तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इसके पूर्व गांव के भूटान बस्ती में कुछ दिन पहले शॉर्ट सर्किट होने से गांव के अर्जुन बिंद की पत्नी मीना के मकान में आग से पूरी गृहस्ती जलकर राख हो गई थी। उसके परिवार में जाकर मीना देवी को 10 साड़ी और मिष्ठान देकर सांत्वना दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित शुक्ला टीवीएस एजेंसी, सोनू पाण्डेय, पवन तिवारी, अनुज पाण्डेय, रितिक तिवारी सहित मिशन के अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a comment