भदोही जिले के औराई के अहिमनपुर हाल्ट व चौरी थाना के दरीबपुर गांव में मिला शव

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

हत्या की जताई जा रही है आशंका

शव की नहीं हो सकी पहचान

भदोही जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर महिला सहित दो लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी है। जिले के औराई थाना के अहिमनपुर रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के कपड़ों की तलाशी ली लेकिन उसके पास कोई पहचान व अन्य कागजात नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी विष्णुकांत के अनुसार उसकी उम्र लगभग तीस साल के आसपास है। शव को मर्चरी हाउस में पहचान को रखवाया गया है। दूसरा शव महिला का है। उसकी भी उम्र 30 वर्ष की बताई जा रही। चौरी थाना के दरीबपुर गांव के लोग सिवान की ओर गए थे। कुएं के पास बदबू आने पर लोगों ने झांककर देखा तो महिला का शव उतराया था। कुछ ही देर में वहां नागरिकों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकमियों ने रस्सी के सहारे शव को बाहर निकलवाया। औराई थानाध्यक्ष के अनुसार शव को पीएम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a comment