रिपोर्ट- अनीस अख्तर

भदोही। देश भर में चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स की दीवानगी न केवल शहरों में देखने को मिल रही है बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी इसके लोग मुरीद है। इस फिल्म को जो एक बार देख ले रहा है वह अपने मित्रों और परिचितों के साथ फिर फिल्म देख रहा है। कहीं कही तो एकजुट होकर लोग सामूहिक रूप से थियेटर में जाकर द कश्मीर फाइल्स फिल्म देख रहे है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी है जो फिल्म को लेकर तरह तरह के सवाल कर रहे है।
एक ऐसा ही नजारा भदोही जनपद के गोपीगंज क्षेत्र के बेरासपुर गांव के युवाओं में देखने को मिला जहां पर गांव के पांच दर्जन से अधिक युवाओं ने गोपीगंज के एक थियेटर में जाकर द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। और लोगों से भी इस फिल्म को देखने की अपील की। मालूम हो कि बेरासपुर गांव के युवा आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में सैकडो युवाओं ने फिल्म देखी। आशुतोष तिवारी ने बताया कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीर की तत्कालीन हकीकत को दिखाने की हिम्मत की है। कहा कि फिल्म के निर्माता और पूरी टीम के इस प्रयास और ऐतिहासिक पहल की जितनी भी सराहना की जाये कम है। कहा कि देश में जातिवाद का जिस तरह जहर फैल रहा है इससे हटकर सभी को राष्ट्रवाद के प्रति एकजुट होना चाहिए। क्योकि जातिवाद से केवल हम आपस में अलग होगे जबकि राष्ट्रवाद से एकजुट। इसलिए सभी देश हित को आगे रखना चाहिए। जब बेरासपुर के युवा फिल्म देखने के लिए निकले तब भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा गांव गुंजायमान हो गया। और रास्ते भर नारा लगाते हुए गोपीगंज पहुंचे और फिल्म के दौरान भी भारत मा के नारे लगते रहे।एक साथ इतने लोगों की भीड़ एक फिल्म देखने को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।