संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सोमवार को जनपद सोनभद्र के मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र कार्यालय में प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले आशा, ANM, स्टाफ नर्स,चिकित्साधिकारी, डेवलपमेंट पार्टनर एवं स्वयं सेवी संस्थान से जुड़े लोगों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जनपद में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक माह की 9 तारीख को प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया जाता है जिसमें समस्त गर्भवती महिलाओं की गुणवत्ता परक प्रसव पूर्व जांच की जाती है एवं उच्च जोखिम युक्त गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण करते करते हुए उचित उपचार किया जाता है।
पद में वर्तमान समय में 8 ब्लॉक स्तरीय,जिला संयुक्त चिकित्सालय लोडी, नगरी स्वास्थ्य केंद्र ककराही एवं 100 बेडेड एमसीएच विंग सोनभद्र आवश्यक अंग में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच डॉक्टर आर जी यादव ने कहा कार्यक्रम की समीक्षा प्रस्तुत की एवं अगले वित्तीय वर्ष से कार्यक्रम के वृहद आयोजन में आशा एवं एनम के सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।
जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रमेश सिंह ठाकुर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा अधिकारियों को सम्मानित किया एवं विस्तृत कार्य योजना बनाकर समस्त गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक माह की 9 तारीख में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रसव पूर्व सेवाएं देने हेतु कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ विभा आंगस्टिन को निशुल्क सेवा प्रदान करने हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया साथ ही उत्कृष्ट कार्य हेतु ब्लॉक स्तरीय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी घोरावल चोपन एवं ककरही एवं प्रसव पूर्व गुणवत्ता परक जांच हेतु ब्लॉक म्योरपुर दुद्धी एवं चतरा को पुरस्कृत किया।
पुरस्कार समारोह के दौरान कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रिपुंजय श्रीवास्तव, जनपदीय मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता प्रदीप सिंह, अर्बन कार्यक्रम समन्वयक राकेश कनौजिया, DEIC मैनेजर अरुण शाह, यूनिसेफ के जनपद प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव,सतेंद्र सिंह यूपीपीएससी से मुरलीधर एवं ओम प्रकाश समस्त ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक एवं ब्लॉक कम्मुनिटी प्रोसेस मैनेजर उपस्थित रहे l