रैंप वॉक कर छात्रों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। प्राथमिक विद्यालय गोपीगंज द्वितीय में कक्षा पांच उत्तीर्ण छात्रों का विदाई समारोह संपन्न हुआ । जहां कक्षा चार के छात्रों ने कक्षा पांच पास हुए छात्रों को उपहार भेंट किए । इस मौके पर विद्यालय के छात्रों द्वारा सहायक अध्यापिका शिल्पी अग्रवाल द्वारा आयोजित रैंप वॉक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। यहां बच्चों ने अपने कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाट्य मंचन भी प्रस्तुत हुए जहां छात्रों को संबोधित करते हुए सहायक अध्यापिका ने विदाई समारोह में छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए छात्रों को जीवन में ईमानदारी और नैतिक मूल्यों पर जीवन जीने की सीख दी। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि सुधीर सिंह प्रधानाध्यापिका प्रेमलता यादव, सहायक अध्यापक अजय पांडे सहित सरिता , सुमन , आकांक्षा उजाला , गौसिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment