गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

शक्तिनगर पुलिस व म्योरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना म्योरपुर व शक्तिनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना पिपरी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 40/22,धारा-3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 2 आरोपी राजकुमार गुप्ता पुत्र सुकर,आदर्श गुप्ता पुत्र संतोष कुमार गुप्ता निवासीगण सुपाचुआ म्योरपुर सोनभद्र को बीती रात्रि में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में मिथिलेश कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सोनभद्र ,उ0नि0 अश्वनी कुमार त्रिपाठी थाना प्रभारी म्योरपुर सोनभद्र,का0 आदर्श शुक्ला थाना शक्तिनगर,का0 मृत्युंजय थाना शक्तिनगर,का0 प्रवीण राय थाना म्योरपुर, का0 रणवीर थाना म्योरपुर शामिल रहे

Leave a comment