किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,21 अप्रैल को होनी थी शादी

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाड़ीह गांव में बीती रात एक किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पुछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय सरिता पुत्री रमेश(गुड्डू) निवासी ग्राम कुंडाड़ीह रात में खाना खा के बाद सोने चली गईं और घर के सभी लोगों जब सो गये । वह अचानक उठी और घर से करीब सौ मीटर दूर अमरूद के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।जब घर वालों की नींद खुली तो पुत्री को घर में न पाकर खोजने आस पास निकले । तभी अचानक घर वालो की नजर अमरूद के पेड़ पर पड़ी तो घर वाले सन्न रह गए , रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गये। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना तत्काल म्योरपुर पुलिस को दिया।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार त्रिपाठी मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल मे लग गए और शव को पोस्टमार्टम हेतु पंचनामा कर दुद्धी भजे दिया । बतादे की मृतका की अभी हाल ही में 21 अप्रेल को शादी होनी थी। फील हाल फांसी किन कारणों से लगाई इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है । वही घर वालों का रो- रो कर बुरा हाल है।

Leave a comment