रिपोर्ट- अनीस अख्तर
जब तक लोग आग बुझा पाते, फसल जलकर राख हो चुका था।

गोपीगंज । कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर स्थित खेत में गेहूं की खड़ी फसल में विद्युत शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे 8 बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर गोपपुर खेत के ऊपर से गया विद्युत तार के जंपर में शॉर्ट सर्किट हुई जिससे निकली चिंगारी से फूलचंद मंसाराम का ढाई बीघा फसल, डॉ एलएस मिश्रा का 10 बिस्वा, कन्हैयालाल राम शिरोमणि का एक बीघा तथा राम जतन व राम लोटन का 4 बीघा गेहूं का खड़ा फसल जलकर राख हो गया। सभी किसान अमवा गांव के निवासी हैं। आग लगे कि घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग लगी की घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार तनुजा निगम,सहित लेखपाल अमरेश पांडे, रमा शंकर लाल, मौजूद रहे।