स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर स्थानीय कसबे में शुक्रवार को आधी रोटी खाएंगे स्कूल रोज जाएंगे के नारे के साथ स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई।अभियान के तहत मुख्य अतिथि मॉन सिंह गोंड़ व विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने स्थानीय खेल मैदान से रैली कि हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में म्योरपुर प्रथम,म्योरपुर द्वितीय,कम्पोजिट विद्यायल बलियरी,कैमूर आदिवासी विद्यालय,प्राथमिक विद्यालय पटेरी टोला के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को जागरूक करने के लिए संकल्प यात्रा एवं जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें शिक्षकों एवं छात्रों ने म्योरपुर कस्बा में भ्रमण कर नारा बोला” आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे ” आदि के माध्यम लोगो को जागरूक करने का पूर्ण प्रयास किया ताकि लोग अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में दाखिला कराये । जागरूकता रैली को सफल बनाने में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, रजनीश श्रीवास्तव, अजय ,मुजीम, अंकित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment