रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

गोपीगंज कोतवाली का कार्य भार पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने दरोगा बृजेश सिंह को दे दिया बताया जाता है कि कोतवाल के के सिंह का स्थानांतरण सोनभद्र जनपद होने के बाद सोनभद्र से आए निवर्तमान कोतवाल अभिनव वर्मा के स्थान पर आनन-फानन में जिला प्रशासन द्वारा नए कोतवाल बृजेश सिंह को प्रभारी बना तो दिया लेकिन राजमार्ग पर बसे कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों ने डेरा डाल दिया बीते दिनों लाखों रुपए की मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने घटना का पर्दाफाश तो कर दिया लेकिन राजमार्ग पर आए दिन उचक्का गिरी महिलाओं से उचक्के बाजी तथा टप्पे बाजी के गिरोह पर अभी पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है वहीं दूसरी तरफ गोपीगंज राजमार्ग चौराहे पर ऑटो चालकों की मनमानी से जाम होना आम बात है ऐसे में बाजार के भीतरी मोहल्लों में अतिक्रमण भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है बता दें कि बीते दिनों मिर्जापुर चौराहे के पास बेकाबू ट्रक ने जहां कईयों की जान लेते लेते रह गई ऐसे में एक महिला की मौत हो गई थी तमाम समस्याओं के सामने नए प्रभारी कितनी सफलता पाते हैं यह तो समय बताएगा ।