रिपोर्ट- नीमा खान
आधा दर्जन मनमोहक झांकी निकाली गई

गोपीगंज नगर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर सप्तमी की रात मां के जगराता में एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की बयार में श्रोता मंत्रमुग्ध रहे। मां के जागरण में प्रयागराज से आई रागनी ने मां के भजनों को सुना कर रात भर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया, जिसमें लहरलहर लहराये रे मेरी मां की चुनरिया…, ऊंचे-ऊंचे पर्वत पर तेरा है बसेरा मां…, निमिया के गाछ मईया आदि भक्ति भजनों पर रातभर भक्त नाचते झूमते रहे। इसके साथ ही राधा कृष्ण, हनुमान और दुर्गा की झांकी निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ भक्ति भजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रयागराज और मिर्जापुर से आए गायक कलाकारों के भक्ति गीतों पर पूरा मंदिर परिसर जयकारे लगाता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में भोलानाथ केसरवानी, कृष्ण कुमार खटाई, सतीश गुप्ता बबलू, राजेश पंडा, अवधेश कुमार बुद्धू, गुड्डू जायसवाल आदि का सहयोग सराहनीय रहा।