सोनभद्र के ग्राम पंचायतों में सोलर इन्वर्टर बैटरी पैनल खरीद में लाखों का घोटाला

कम क्षमता की बैटरी व पैनल लगा किया गया खेल

24500 की लागत वाली बैटरी पैनल व इन्वर्टर लगाकर 37500 से 38000 कर दिया भुगतान

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

सोनभद्र जिले के 629 ग्राम पंचायतों में बैटरी इन्वर्टर व पैनल खरीदने के नाम पर एक घोटाला सामने आ रहा है , जहां कम क्षमता की बैटरी व पैनल लगा कर 37500 से 38000 का भुगतान कर दिया गया है जिससे पूरे जिले में 50 से 80 लाख की घोटाला किये जाने की बात बताई जा रही है | ज्यादातर ग्राम पंचायतों में 75 एम्पियर की दो बैटरी ,11va एक इन्वर्टर व 100 वाट का 2 सोलर प्लेट लगाया गया है जिसकी बाजार में कीमत 24500 रुपये बताई जा रही है और इसका भुगतान प्रति सेट 13000 से साढ़े 13500 रुपये की भुगतान कर दी गयी है जिससे पूरे सोनभद्र के सभी 629 ग्राम पंचायतों में में इन्वर्टर बैटरी खरीद में लगभग 85 लाख की घोटाला होने की चर्चा जोरों पर है | पिछले वर्ष जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जब प्रधान नवनिर्वाचित हुए थे तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक गांवों में आदर्श सचिवालय बनाने का सपना संजोया था इसी क्रम में ग्राम पंचायतों को सुसज्जित करने के लिए प्रत्येक गांवों के लिए 1 लाख 75 हजार की धनराशि का प्राविधान किया था जिसमें लगभग 38000 रुपये का ग्राम सचिवालय में उच्च क्षमता लगभग 150 एम्पियर की दो ब्रांड्स बैटरी ,1 उच्च क्षमता का ब्रांडेड सोलर इन्वर्टर व 300 वाट का सोलर प्लेट लगाया जाना था लेकिन सरकार की मंशा की उलट यहां भी बड़े पैमाने पर खेल हो गया और कम क्षमता की 75 -75 एम्पियर की दो बैटरी व 100 वाट के दो सोलर प्लेट लगा दिए गए है| अभी तो पंचायत भवनों पर पंचायत सहायकों के प्रशिक्षण नहीं होने से कम्प्यूटर वर्क ज्यादा चल नही इस कारण सोलर बैटरी व पैनल का उपयोग पर्याप्त रूप से नहीं होने से अभी बाधा तो नहीं बन रही लेकिन जैसे ही पंचायत सहायकों द्वारा पंचायत भवन पर कार्य शुरू किया जाएगा ये कम क्षमता के घोटाला युवक सोलर बैटरी इन्वर्टर जबाब देने लगेंगे|क्षेत्र के ग्रामीण मनबोध ,सोमारू,पप्पू ,रमेश आदि ने इस मामले की जांच की मांग उठाई है | उन्होंने कहा कि अगर इसकी जिला प्रशासन जांच नहीं कराएगी तो वो कमिश्नर को पत्र लिखेंगे| इस संबंध में जब ए डी ओ पंचायत से संपर्क करने के लिए फ़ोन किया तो जान बूझकर फ़ोन नही उठाया।

Leave a comment