रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज । नगर में रामनवमी पर किया गया भगवान राम का पंचामृत अभिषेक। सुप्रभातम प्रचार समिति के तत्वावधान में श्रीराम जन्म महोत्सव में राम नवमी के उपलक्ष्य राम जन्म पंचामृत महाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य आचार्य पंडित शरद पांडे द्वारा किया गया। तत्पश्चात शृंगार दर्शन व आरती के पश्चात भगवान की महाआरती उतारी गई। इसके पश्चात बधाई गायन, व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। समारोह में सुप्रभातम प्रचार समिति के गोपाल कृष्ण मिश्रा द्वारा भगवान की आरती उतारी गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक विपुल दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, संत केशव कृपाल महाराज, डॉ घनश्याम दास गुप्ता, रमेश कौशल, अवधेश उमर, गगन कुमार गुप्ता, अनिल दुबे, डॉ आनंद मोदनवाल, पंकज ऊमर, त्रिलोकीनाथ सराफ, राजेश जायसवाल, राम प्रकाश गुप्ता, विनीत मिश्रा, प्रवीण मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग रहे।