रिपोर्ट- अनीस अख्तर
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राजमार्ग स्थित बस स्टैंड के सामने खेलते समय गिर जाने से बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की बस स्टैंड गोपीगंज निवासी कुमारी आराध्या उर्फ गंगा 9 वर्ष पुत्री पिंटू यादव, दोपहर में घर के बाहर खड़ी होकर जा रहे डीजे का वीडियो बना रही थी। अचानक सर के बल गिरी और घटनास्थल पर ही हो गई । मौत परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में लाया गया । जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में जब उसकी मौत की सूचना मिली कोहराम मच गया।