दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 2 की मौत 1 घायल

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Error yash pathak 9140290705

म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार की देर रात करीब 9:00 बजे आश्रम मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे बाइक सवार प्रहलाद पनिका उम्र 45 पुत्र मनफेर निवासी कटौंधि थाना दूधी की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उसके दो भाई और माता पिता म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडिहारा गांव में रहते थे बीते शनिवार के शाम मृतक के माता का भी मौत हो चुका था। माता की मृत्यु का समाचार सुनकर वह अपने पैतृक निवास डाडीहरा गया था दाह संस्कार का कार्यक्रम रविवार की सुबह होने के कारण वह अपने घर कटौधी वापस जा रहा था इस दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जैसे ही इसकी सूचना उसके घर वालों को मिली यह दोहरे माता में डूब गए जहां एक तरफ मां की लाश पड़ी थी वहीं दूसरी तरफ बेटे के भी मौत का खबर सुन कर लोग स्तब्द्ध रह गए। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे थाना प्रभारी म्योरपुर अश्वनी त्रिपाठी ने काफी मशक्कत के बाद मध्य रात्रि तक शव की शिनाख्त की।
वही स्थानीय थाना क्षेत्र म्योरपुर के मुर्धवा- बीजपुर मार्ग पर कठ बंधवा मोड़ के पास रविवार की दोपहर डीसीएम ट्रक और टाटा मैजिक में आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें टाटा मैजिक के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई वही डीसीएम ट्रक का ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया घायल डीसीएम ट्रक चालक को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर देवरी गांव के कठबंधवा मोड़ के समीप बीजपुर की ओर से आ रही आइसक्रीम लदी मैजिक विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ट्रक से टकरा गई जिससे मैजिक चालक वाहन में बुरी तरह फस गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने गैस कटर से मैजिक के बॉडी को काटकर मृतक के शव को बाहर निकाला पुलिस ने मृतक की पहचान रोशन जाट उम्र (35 ) पिता अज्ञात निवासी राजस्थान के रूप में की वही डीसीएम चालक महेंद्र सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र सुरेश सिंह निवासी जसराना थाना जसराना फिरोजाबाद ने बताया कि वह दिल्ली से कुर्सी मेज लादकर अंबिकापुर की तरफ जा रहा था इसी दौरान कट बंधवा मोड़ पर टक्कर हो गई। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया गया है।

Leave a comment