विंध्यवासिनी धाम से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की ऑटो पलटी आधा दर्जन घायल।

रिपोर्ट- अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गोपीगंज मार्ग के जगन्नाथपुर ग्राम के पास मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर लौट रहे ऑटो पलटी जिसमे आधा दर्जन लोगो के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिन सोमवार को प्रातः तिवारीपुर, कोटवा, हनुमानगंज , थाना सराय इनायत, जनपद प्रयागराज के निवासी ऑटो से मां विंध्यवासिनी विंध्याचल दर्शन करने को गए थे। दर्शन के उपरांत वापसी के समय कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर नामक ग्राम के पास ऑटो के सामने एकाएक एक कुत्ता आ गया। जिसको बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गई । जिसमें सवार प्रभात पांडे, सरला पांडे, नीतू तिवारी, उमा देवी, सभी निवासी तिवारीपुर कोटवा, हनुमानगंज,थाना सराय इनायत, प्रयागराज घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय नागरिकों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्य यंत्र के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a comment