रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। नगरीय क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति गर्मी के मौसम के शुरुवात में ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। नगर में बिजली के साथ पेयजल का संकट भी गहराता जा रहा है। इसके पहले भी लिखा जा चुका है की ट्यूबेल नंबर तीन को पनौती लग गई है। कभी बोल्टेज की कमी, कभी स्वीच वाल की खराबी, तो कभी टंकी का लीकेज होना आम बात हो गई है। पिछले तीन माह तक विद्युत विभाग के कारण एक समय पेयजल की सप्लाई होती रही। किसी तरह उसका निदान हुआ तो अब गर्मी की वजह से अघोषित विद्युत कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या से परेशानी। दिन बृहस्पतिवार को मात्र बीस मिनट की आपूर्ति हुई जबतक लोग अपना टुल्लू पंप लगा पाते तबतक पानी की सप्लाई बंद हो गई। इस संबंध में जब जानकारी ली गई तो पता चला की वोल्टेज की कमी से पानी की टंकी को भरा नही जा सका जिससे जितना पानी था छोड़ दिया गया। वही जानकारी का कहना है की ट्यूबेल के लिए स्टेशन के पास ट्रांसफार्मर से कनेक्शन लिया गया है और एक ट्रांसफार्मर तीन नंबर ट्यूबेल के पास जिसमे अर्थिंग न होने के कारण वोल्टेज की समस्या बनी रहती है अगर उसमे अर्थिंग करा दिया जाय तो समस्या का निदान हो जाएगा। और पेयजल की आपूर्ति की समाधान हो जाय। यह नही की इसकी जानकारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को नही है। जानकारी है परंतु इस पर कार्यवाही कब होगी यह पालिका के अधिकारी ही बता सकते हैं। लोगों का कहना है कि यह बनी समस्या रहती है । बिजली विभाग व नगर पालिका परिषद इसमें सुधार के दावे तो करता है। लेकिन स्थिति वैसी की वैसी ही रहती है गर्मी में वक्त काटना मुश्किल हो जाता है। बताते चलें कि पेयजल आपूर्ति के संबंध में वार्ड नंबर 21 के सभासद आनंद मोदनवाल ने ट्यूबेल नंबर 1 पर नियुक्त जलकल कर्मचारी जो कि ठेके पर कार्यरत है। पेयजल आपूर्ति बाधित की जानकारी चाही तो उसने जनता द्वारा चुने गए सभासद से अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया। जिसको लेकर सभासद ने अपनी शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से की है। चुने हुए सभासदों से ठेकाकर्मियों का यह व्यवहार अनुचित है। जिसे पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान में लेना चाहिए।
