रिपोर्ट- अनीस अख्तर

गोपीगंज। दिन शुक्रवार नगर के बाजारों चौराहों में पर करीब दर्जनभर से अधिक मवेशियों को पकड़कर औराई स्थित गौशाला में भेजा गया।
नगर पालिका परिषद गोपीगंज के कर्मचारियों द्वारा मवेशियों को पकड़कर उन्हें औराई गौशाला में भेज दिया जाता है। पुन: मवेशी गांवों से शहर में वापस आ जाते हैं। नगर पालिका के पास मवेशियों को रखने के लिए एक कांजी हाऊस की व्यवस्था नहीं है। पहले एक कांजी हाउस की व्यवस्था थी परंतु उसे बंद कर दिया गया। ऐसे में मवेशियों को पकड़ने का अभियान महज एक औपचारिकता साबित हो रहा है। नगर में आवारा मवेशी वाहन चालकों व राहगीरों के लिए खतरा बने रहते हैं। यह समस्या राजमार्ग , बस स्टैंड के सामने, पश्चिम मोहाल , सदर मोहाल व रेलवे स्टेशन रोड पर दिखाई देती है। सबसे अधिक यह समस्या राजमार्ग व पड़ाव स्टेशन रोड के पास की है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि पशुओं के कारण सड़क पर जाम लग जाता है वहीं आए दिन वाहन चालक सड़कों पर इनकी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लगातार धरपकड़ अभियान के बाद मवेशियों को रखने की जगह नहीं होने के चलते इन पर लगाम संभव नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को भी करीब दर्जनभर से अधिक मवेशियों को पालिका के अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा पकड़ा गया।