रिपोर्ट- तनु सिंह
काशीनरेश डिग्री कॉलेज में संचालित होगी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

भदोही । उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया है इससे छात्रों के सपनों को न सिर्फ पंख लगेंगे बल्कि निशुल्क कोचिंग संचालन की व्यवस्था होगी। मंगलवार को इस योजना एवं निशुल्क कोचिंग संचालन हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के बांटनी विभाग के कक्ष में मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अभ्युदय योजना में पशिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को अपनी जीवन एवं सर्घषों के बारे में बताया और कहा कि सिविल सेवा की तैयारी करने से पहले अपने मन में एक उद्देश्य बनाना पड़ेगा कि हम सिविल सेवा में नौकरी करेगें। उन्होने कहा कि कठोर मेहनत एवं पेसेंस की जरूरत पड़ती है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे सभी छात्रों को सहायता प्रदान करना है जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। लेकिन अपनी वित्तीय स्थिति के कारण ऐसा करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत, छात्र ऑफलाइन कक्षाओं में भाग ले सकेंगे और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री भी प्राप्त कर सकेंगे। कोचिंग में उम्मीदवारों के लिए वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों द्वारा सीधे परामर्श का प्रावधान भी शामिल होगा। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) जैसी परीक्षाओं के मामले में, यूपी में सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिष्ठित IIT में प्रवेश के लिए NEET और संयुक्त प्रवेशपरीक्षा ¼JEE½ के लिए अलग-अलग कक्षाएं भी होंगी। विभिन्न परीक्षाओं के संपूर्ण पाठ्यक्रम को कवर करने वाले सभी व्याख्यान और संपूर्ण अध्ययन सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। बेहतर मार्गदर्शन के लिए राज्य सरकार उम्मीदवारों को उनके लिए सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र चुनने में मदद करने के लिए संदेह समाधान सत्र भी आयोजित करेगी। इसके साथ अतिथि व्याख्याताओं के रूप में विशेषज्ञों के साथ चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर युवाओं को एक नया मंच देंगे और उन्हें नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि अभ्युदय योजना को जनपद स्तर पर संचालित किए जाने हेतु विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की छात्रों की सहयता के लिए जिला स्तर पर वर्चुवल एवं साक्षात कक्षाओं का केएनपीजी राजकीय डिग्री कालेज में किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य पीएन डोगरें ने बताया कि निःशुल्क कोचिंग के संचालन हेतु समस्त बुनियादी आवश्यकताए कालेज में पूर्ण है। तथा आधारभूत संरचनाओं के साथ ही साथ कालेज के योग्य शिक्षकों द्वारा कोचिंग में शिक्षण कार्य किया जाएगा। ताकि सरकार के मंशा के अनुरूप छात्र/छात्राओं को निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी शिक्षा देकर उनकों प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाई जा सके।
कार्यक्रम का संचालन करती हुई प्रवक्ता डॉ रश्मि सिंह ने अभ्युदय योजना पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।