शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन

रिपोर्ट- तनु सिंह

स्कूल में नामांकन के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क

Editor yash pathak 9140290705

भदोही के गंगापुर स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल द्वारा बुधवार को डोर टू डोर संपर्क कर 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अधिक से अधिक नामांकन के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों की ओर से सहायक अध्यापिका यास्मीन बानो के नेतृत्व में बुधवार को स्कूल चलो अभियान अंतर्गत गांव-गांव और घर-घर पहुंच कर बच्चों के नामांकन कराए जाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अभिभावकों से सीधा संवाद करके गंगापुर, भारी, नई बस्ती, गोसाई बांध के गांव में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिवार की टीम द्वारा इन गांव के अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करते हुए घर घर जाकर संपर्क किया गया। अध्यापकों ने गांव में हर परिवार के मुखिया से बात कर बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने के अनुरोध किया। प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी, सहायक अध्यापिका यास्मीन बानो, मीरा देवी सहित देवेंद्र पांडे, रामजी मौर्य, कंचन देवी, मीनू देवी, आदि मौजूद रहीं।

Leave a comment