रिपोर्ट- तनु सिंह
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाया फैक्ट्री का सामान

भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी नारेपार स्थित एक पशु आहार फैक्टरी परिसर में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। घटना के संबंध में बताया जाता है बुधवार को देर शाम पशु आहार फैक्ट्री परिसर में अचानक लग गई और देखते ही देखते आग उग्र रूप लेने लगी। आग से निकलती लपटों को देख अफ़रा-तफ़री मच गई। घटना के तत्काल बाद नारेपार प्राथमिक विद्यालय में मौजूद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया, जिससे फैक्टरी तक आग नहीं पहुंच पाई। फैक्ट्री के प्रबन्धक विनोद शुक्ला ने बताया कि कोई विशेष आर्थिक क्षति नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड के तत्काल पहुंचने के कारण आग पर काबू पाया जा सका और भारी क्षति होने से बच गया।